
Kal Ka Mausam: चक्रवर्ती तूफान के चलते कल बारिश-कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD का कहना है कि चक्रवाती तूफान का असर तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के रूप में दिखेगा। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कल कुछ राज्यों में बारिश का दौर रहेगा तो कुछ राज्यों में शीतलहर और कोहरा परेशान करेगा।











