Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इलेक्ट्रिक बसें बनाएगी साइबर सिटी का सफर आसान, 25 से अधिक रूट हुए फाइनल

साइबर सिटी में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए JMCBL द्वारा इस पर नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है विभाग द्वारा 55 में से 40 बसों की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रायल शुरू कर दिया गया है। JMCBL के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 25 से अधिक रूट फाइनल कर लिए गए हैं।

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा प्रदेश की साइबर सिटी में अब इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। हेड काउंट कैमरे से लैस 55 इलेक्ट्रिसिटी बसें गुरुग्राम के सेक्टर 10 में स्थित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस डिपो में पहुंच चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा और गड़बड़ी को रोकने हेतु इन बसों में हेड काउंट कैमरे लगाए गए हैं।

इन बसों के संचालन और चार्जिंग के लिए विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस डिपो में लगाई गई चार्जिंग पॉइंट में एक साथ 36 बसें तकरीबन 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो सकेंगी। शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और सफर में भी आसानी होगी। नई इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसओएस बटन भी लगाए गए हैं।

40 बसों का रूट ट्रायल हुआ शुरू

साइबर सिटी में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए JMCBL द्वारा इस पर नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के संचालन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है विभाग द्वारा 55 में से 40 बसों की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ट्रायल शुरू कर दिया गया है। JMCBL के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 25 से अधिक रूट फाइनल कर लिए गए हैं। इन बसों के रूट में यात्रियों की मांग के अनुसार बदलाव करने की व्यवस्था भी रखी गई है और बाकी बचे रूटों को फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है।

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड द्वारा साइबर सिटी में चलाई जाने वाले इलेक्ट्रिक बस में 26 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस बस में दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष लिफ्ट का इंतजाम भी किया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हाथ से JMCBL की इलेक्ट्रिक बसों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली सामूहिक विवाह सम्मेलन: ठाकुर विनोद सिंह ने 1.51 लाख की सहायता राशि देकर बढ़ाया समाज का मान