New Metro Corridor: मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर और आसपास के जिलों में मेट्रो के विस्तार का प्लान तैयार कर लिया गया है। सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए की लागत से 2047 तक इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर के तहत तैयार किया जा रहे तीन नए रूटों से लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर भी 2042 से 2047 के चरण के लिए तीन नए मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावीत हैं। इनमें सेंट्रल जेल से देवास नाका तक 8 किमी, खालसा चौक से देवगुराड़िया बायपास तक 17 किमी और महू नाका से तेजाजी नगर तक 11 किमी का कॉरिडोर शामिल है। इंदौर से देवास के बीच करीब 27 किमी का क्षेत्रीय रेल कॉरिडोर प्रस्तावित है। इंदौर-उज्जैन क्षेत्रीय मेट्रो और इंदौर-पीथमपुर स्पर लाइन भी प्रस्तावों में शामिल हैं। इंदौर-देवास रेल कॉरिडोर का विस्तार आने वाले समय में इंदौर और आसपास के जिलों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर मेट्रो के नए चरण का हाल ही में किया था लोकार्पण
मध्यप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हाल ही में पिछले महीने 5 सितंबर को इंदौर मेट्रो के नए चरण का लोकार्पण किया गया था। इंदौर, उज्जैन और पीथमपुरा सहित आसपास के क्षेत्र को जोड़ने के लिए इंदौर मेट्रो के नए चरण की शुरुआत की गई है। मेट्रो का नया चरण शुरू होने से इंदौर सहित पूरे मालवा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नयी दिशा देगी। इंदौर के मेट्रो रेल नेटवर्क (Indore Metro network) के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2 हजार 850 करोड़ रुपये की लागत से सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक मेट्रो कॉरिडोर शुरू किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने बटन दबाकर मेट्रो का शुभारंभ किया। बता दें कि इन्दौर मेट्रो के 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 16 स्टेशन शामिल किए गए हैं।


