Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Train cancelled : फरीदाबाद से आगरा तक का सफर में होगी परेशानी, अक्टूबर तक बंद की चार मेमू ट्रेन

Train cancelled : फरीदाबाद से आगरा तक का सफर में होगी परेशानी, अक्टूबर तक बंद की चार मेमू ट्रेन

फरीदाबाद से आगरा के बीच में सफर करने वाले यात्रियों को 31 अक्टूबर तक के सफर में परेशानी आ सकती है। रेलवे विभाग ने 31 अक्टूबर तक 4 स्पेशल मेमू ट्रेन को बंद करने का ऐलान किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस रूट पर सिग्नलिंग प्रणाली को आधुनिक बनाने और पटरियों की सुरक्षा सुधारने के लिए प्री-नान और नान इन्टरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है।

यह कार्य सीधे तौर पर पलवल और संधी रेल खंड से जुड़ा है, इसलिए इन चारों मेमू ट्रेनों को बंद किया है। रेलवे की तरफ से रद्द कि गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 01941 आगरा कैंट से पलवल और गाड़ी संख्या 01942 पलवल से आगरा कैंट, आगरा कैंट से रुंधी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 01943 और रुंधी से आगरा कैंट के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 01944 भी 31 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी।

इनके बंद होने का प्रभाव सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा। जो मथुरा और आगरा से नौकरी के लिए फरीदाबाद आते हैं, उन्हें दूसरे इंतजाम करने होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रतलाम, उज्जैन सहित इन जिलों में बनेगा इंदौर इकोनामिक रीजन, 49,262 वर्ग किलोमीटर में होगा विकसित