Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर से हरियाणा, यूपी, बिहार, बंगाल तक नई एक्सप्रेस ट्रेन, 1677 किमी के सफर में 24 स्टेशनों पर ठहराव

जयपुर से हरियाणा, यूपी, बिहार, बंगाल तक नई एक्सप्रेस ट्रेन, 1677 किमी के सफर में 24 स्टेशनों पर ठहराव

New express train : रेलवे विभाग ने जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल तक लंबे रुट की ट्रेन की शुरुआत की है। सांतरागाछी-खातीपुरा नई एक्सप्रेस ट्रेन छह राज्यों के स्टेशनों से होते हुए निकलेगी। पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी से चलकर राजस्थान के खातीपुरा तक चलने वाली यह ट्रेन 1677 किलोमीटर का सफर तय करेगी और इस दौरान यह ट्रेन राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगी।

रेलवे इन छह राज्यों से होकर निकलने वाली ट्रेन का 24 स्टेशनों पर ही ठहराव किया गया है। ऐसे में इस ट्रेन के माध्यम से यात्रियों का सफर सुपरफास्ट रहने वाला है और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पश्चिम बंगाल व बिहार जाने वाले यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोमवार को टाटानगर से सांतरागाछी-खातीपुरा नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन का एक बोगी पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से रवाना किया गया।

दुल्हन की तरह सजाई गई ट्रेन

सांतरागाछी-खातीपुरा नई एक्सप्रेस ट्रेन को दुल्हन की तरह से सजाया गया। रेल मंत्री अश्वीन वैष्णव ने आनलाइन आकर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 22 बोगियों वाली इस ट्रेन के इंजन को दुल्हन की तरह सजा कर खड़ा किया गया था।नई ट्रेन राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और इलाहाबाद जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बहुत फायदा होगा।

राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल के यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे विभाग द्वारा गाड़ी संख्या 18061/18062 सांतरागाछी- खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा होते हुए राजस्थान से होकर गुजरेगी। खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा, बांदीकुई एवं दौसा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को जयपुर तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में शुरू हुई जुआरियों की धर-पकड़, हजारों रुपए के साथ होटल से 7 को पुलिस ने दबोचा