Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Special trains : भोपाल, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

Special trains : भोपाल, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

रेलवे विभाग द्वारा दिवाली व छठ पर्व पर यात्रियों को नई ट्रेनों की सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे विभाग ने तीन स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। इससे एमपी, यूपी व बिहार सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने वाला है। फिलहाल ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा चल रही है। इसके कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। \अब स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को कुछ राहत मिलने वाली है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल ने तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेनें रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए एक-एक फेरे में संचालित होंगी। सभी ट्रेनों में स्लीपर, जनरल, एसी और एसएलआर सहित 18 कोच होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने यात्रियों से समय-सारणी अनुसार अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है।

रानी कमलापति रीवा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रानी कमलापति रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में 6 नवंबर को रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर की रात 8:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर वापसी में 9 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 07:50 बजे चलकर अगले दिन रात 01:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रानी कमलापति- दानापुर स्पेशल का शेड्यूल

रानी कमलापति- दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को दानापुर से सुबह 11:20 बजे चलकर यह ट्रेन 13 नवंबर सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इन तीनों ही ट्रेन से हजारों यात्रियों को लाभ मिलने वाला है और उनका सफर आसान होने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर से भरतपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 6 नवंबर से जयपुर-बयाना एक्सप्रेस सफर बनाएगी आसान