Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर से भरतपुर के बीच रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 6 नवंबर से जयपुर-बयाना एक्सप्रेस सफर बनाएगी आसान

दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जयपुर-बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार होने से जयपुर और भरतपुर के बीच यात्रियों का सफर आसान होने के साथ रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस ट्रेन का 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विस्तार किया गया है।

JAIPUR BHARATPUR TRAIN SCHEDULE
JAIPUR BHARATPUR TRAIN SCHEDULE

Jaipur News: राजस्थान प्रदेश की ट्रेन यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे विभाग ने जयपुर-बयाना एक्सप्रेस के विस्तार की सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने कहा कि दिवाली के त्योहार पर यात्रियों की लगातार बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जयपुर-बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का विस्तार होने से जयपुर और भरतपुर के बीच यात्रियों का सफर आसान होने के साथ रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस ट्रेन का 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विस्तार किया गया है।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

रेलवे विभाग द्वारा जयपुर बयाना एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार करने के बाद जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 19721, जयपुर-बयाना एक्सप्रेस रेलसेवा पहले से निर्धारित समय पर ही जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। गौरतलब है कि यह ट्रेन पहले जयपुर से बयाना के बीच अपनी सेवाएं दे रही थी अब विस्तार के बाद बयाना रेलवे स्टेशन से 12:22 पर चलकर 1:00 बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन के विस्तार से भरतपुर से जयपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

बयाना के स्थान पर भरतपुर से संचालित होगी अब गाड़ी संख्या 19722

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19722 अब बयाना रेलवे स्टेशन की जगह भरतपुर से संचालित होगी। इस ट्रेन का संचालन अब बयाना रेलवे स्टेशन की जगह भरतपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 13.30 बजे जयपुर किया जाएगा। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 14.10 बजे बयाना रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय पर राजधानी जयपुर पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का अस्थाई विस्तार किया गया है। यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक दी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Special trains : भोपाल, रीवा, गोरखपुर और दानापुर के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें