करवा चौथ से एक दिन पहले ही सरकार ने कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब कर्मचारियों के खातें में हर माह में अतिरिक्त वेतन बैंक खाते में आएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने कर्मचारी व सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए 10016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। केंद्र सरकार कैबिनेट ने कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है।
कर्मचारियों को सरकार ने चार माह का एरियर भी देने का फैसला लिया गया है, क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जुलाई 2026 से बकाया था, इसलिए अब कर्मचारियों के वेतन के साथ चार माह का डीए भी आने वाला है। इसके बाद कर्मचारियों के मूल वेतन का तीन प्रतिशत जुड़कर हर माह बैंक खातें में आएगा।
जयपुर टाइम ने पहले ही महंगाई के आंकड़ों के आधार पर बता दिया था कि इस बार केंद्र सरकार तीन प्रतिशत केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है, क्योंकि जुलाई माह में जारी हुए महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा बन रहा था, लेकिन चार प्रतिशत से कम था। इसलिए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
अब हरियाणा व यूपी के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा लाभ
हरियाणा के कर्मचारी भी डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे है। दिवाली फिलहाल सिर के ऊपर है और कर्मचारी आस लगाए हुए बैठे है कि हरियाणा सरकार भी डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी, क्योंकि हरियाणा के साथ लगते हुए हिमाचल प्रदेश द्वारा डीए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन हरियाणा व यूपी सरकार फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ाने का इंतजार कर रही थी।
ऐसे में हरियाणा सरकार अगले अगले सप्ताह तक कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, क्योंकि हरियाणा का डीए बढ़ोतरी केंद्र सरकार के हिसाब से चल रहा है। हालांकि यूपी की योगी सरकार द्वारा कर्मचारियों का डीए बढ़ाया नहीं है, लेकिन उनकी तरफ से कर्मचारियों को दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है।
अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 63 प्रतिशत डीए
केंद्रीय के करीब 48 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख सेवानिवृत कर्मचारी डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे।पिछले सप्ताह ही कर्मचारी डीए बढ़ाने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह खुशी वीरवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मिली है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत कर दिया है। डीए की नई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की मासिक सैलरी में इजाफा होगा।DA बढ़ोतरी के लिए सरकार ने 10016 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों को इतना मिलेगा वेतन
केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद हर माह का वेतन बढ़ेगा। अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 40000 रुपये है तो उसको प्रति माह 1200 रुपये अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके अलावा कर्मचारियों को चार माह का एरियर भी मिलेगा। ऐसे में उस कर्मचारी को 4800 रुपये एरियर के तौर पर मिलेंगे। अगर पूरे साल की बात की जाए तो उस कर्मचारी को सालभर में 14400 रुपये अतिरिक्त सैलरी मिलेगी।