Train routes affected : राजस्थान से देश के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने वाला है। रेलवे विभाग द्वारा लूनीसमदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण का काम किया जाएगा। इसको देखते हुए रेलवे विभाग ने इससे रद व दूसरे रुट से चलने वाली ट्रेनों का नोटिस जारी कर दिया है। इसके कारण नवंबर-दिसंबर में जोधपुर मंडल की 27 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, दो ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द होगा, जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
रेलवे ने ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या 14895/14896 भगत की कोठी-बाड़मेर एक्सप्रेस 18 से 20 दिसंबर तक तीन फेरे और ट्रेन संख्या 74841/74842 भगत की कोठी-भीलड़ी ट्रेन 19 व 20 दिसंबर को दो फेरे रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 19403/19404 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस भुज से 17 से 20 दिसंबर तथा दिल्ली से 18 से 21 दिसंबर तक तीन-तीन फेरे रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 19407/19408 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22483/22484 भगत की कोठी-गांधीधाम सुपरफास्ट, ट्रेन संख्या 74839/74840 भगत की कोठी-बाड़मेर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14893/14894 भगत की कोठी- पालनपुर एक्सप्रेस का संचालन भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगा।
ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी और ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक 25-25 फेरे आशिक रूप से रद्द रहेंगी। पहली ट्रेन समदड़ी-भगत की कोठी और दूसरी समदड़ी-पालनपुर के बीच नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
ट्रेन संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 23 नवंबर से 20 दिसंबर तक 28 फेरे तथा ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20484 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट, ट्रेन संख्या 20625 चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी सुपरफास्ट, ट्रेन संख्या 20489 श्रीगंगानगर-दादर सुपरफास्ट और ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी-चेन्नई एसमोर एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
इस तरह ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 22 नवंबर को जोधपुर-लूनी के बीच 45 मिनट नियंत्रित होगी। ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर एक्सप्रेस 23 नवंबर को निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी।


