Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: अगले तीन दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखिए राजस्थान, हरियाणा, UP, MP सहित विभिन्न राज्यों की 31 अक्टूबर तक मौसम रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: अगले तीन दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखिए राजस्थान, हरियाणा, UP, MP सहित विभिन्न राज्यों की 31 अक्टूबर तक मौसम रिपोर्ट

Western Disturbance Alert: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान सामने आया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में बन रहे गंभीर चक्रवाती तूफान को देखते हुए देश के कई जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। चक्रवाती तूफ़ान के प्रभाव के कारण आज और कल पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए सिस्टम के एक्टिव होने से आंध्र प्रदेश उड़ीसा तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। भारी बारिश को लेकर आंध्र प्रदेश में मछुआरों को समुद्र के गहरे पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ राज्य में 27 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य में 28 अक्टूबर के बाद बारिश का दौड़ देखने को मिल सकता है। अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बिहार राज्य में 31 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा और पंजाब में 31 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान प्रदेश में 29 अक्टूबर से एक नया सिस्टम एक्टिव होने से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में आंधी-बारिश होने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में आज और कल मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 31 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग के मुताब‍िक दिल्ली एनसीआर में 31 अक्टूबर तक न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है। मौसम विभाग में बढ़ती ठंड और खराब हवा को लेकर दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

एमपी में 28, 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के अनुसार 28 अक्टूबर से मध्य प्रदेश राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के जबलपुर सहित 11 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रदेश में 29 अक्टूबर को सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट सहित सतना व रीवा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

आज फिर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, न्यूजीलैंड 10 ओवर के बाद पहुंचा 100 पर