Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उत्तर रेलवे ने बदला राजधानी सहित 45 ट्रेनों का समय और टर्मिनल, यात्रियों को दी ये सलाह

उत्तर रेलवे ने बदला राजधानी सहित 45 ट्रेनों का समय और टर्मिनल, यात्रियों को दी ये सलाह

Northern Railway New Timetable : त्योहारी सीजन के बीच में उत्तर रेलवे ने ट्रेनों के समय में उल्टफेयर किया है। रेलवे विभाग ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सहित 45 ट्रेनों के समयसारणी में बदलाव किया है। इसके अलावा इन ट्रेनों का टर्मिनल और मार्ग में भी बदलाव किया है। ऐसे में रेलवे विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा करने से पहले ट्रेन के पूरा शेड्यूल को देख ले, नहीं तो उनको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

हालांकि रेलवे विभाग ने जिन ट्रेनों का समय बदला उसके हिसाब से यात्रियों को मैसेज भी भेजे जा रहे है। उत्तर रेलवे की नई समयसारणी के 28 अक्टूबर से लागू हो गया है और दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 तक अलग-अलग तिथियों पर लागू होंगे। यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने इन प्रमुख ट्रेनों के समय में किया बदलाव

उत्तर रेलवे की नई समयसारणी के अनुसार पूर्वा एक्सप्रेस (12381) 28 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे शकूरबस्ती के लिए आगे के लिए रवाना होगी। यह सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी दिशा में पूर्वा एक्सप्रेस 29 और 30 अक्टूबर से नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चलेगी। हमसफर एक्सप्रेस (12275) का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से नई दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल होगा। प्रयागराज से आने वाली यह ट्रेन सुबह 6:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा का टर्मिनल भी दो जनवरी से बदलेगा।

इन स्टेशनों के टाइम में भी किया बदलाव

कैफियत एक्सप्रेस और तेजस राजधानी सहित कई ट्रेनों के दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद वियर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में पांच से 20 मिनट तक का अंतर होगा। लखनऊ मेल 28 अक्टूबर से गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी, जबकि नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह सात बजे होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

महज 3 साल की उम्र में 7.50 लाख रुपये बीका लक्ष्य झोटा, हरियाणा में बना चर्चा का विषय