Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Rain Alert : हरियाणा के इस जिले में बारिश को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, डीसी ने जारी किए यह आदेश

Rain Alert : हरियाणा के इस जिले में बारिश को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, डीसी ने जारी किए यह आदेश

मौसम विभाग द्वारा हरियाणा में 29 अक्टूबर को जारी किए गए अलर्ट को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश होने की चेतावनी जारी होते ही पलवल के डीसी ने अलर्ट जारी कर दिया है और धान खरीद को लेकर बड़े आदेश जारी कर दिए है। डीसी ने जिले की अनाज मंडी पलवल, होडल और हथीन में धान खरीद एजेंसियों व मार्केट कमेटी को उचित कदम उठाने के आदेश दिए है।

डीसी ने आदेश दिए कि मंडी में धान की फसल को बारिश से खराब होने से बचाने के लिए उचित कदम उठाए। डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को मंडियों में खुले में रखे खाद्यान्न को बारिश से बचाने तथा फसल को किसी भी प्रकार के नुकसान से सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध तत्काल सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

डीसी ने पलवल तथा पलवल, होडल और हथीन की मार्केट कमेटियों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में खरीदी गई कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में तिरपाल, कवर और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जाए। खुले में रखी फसल को समय रहते ढकने और उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि बारिश होने की स्थिति में किसानों की उपज प्रभावित नहीं होनी चाहिए और खाद्यान्न को नुकसान न पहुंचे।

बारिश से जलभराव को रोकने के लिए दिए निर्देश

डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आदेश दिए कि अगर बारिश होती है तो मंडी में जलभराव नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तुरंत दूर किया जाए। मंडियों में रखी कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।

मंडियों से जल्द धान उठाने के आदेश

डीसी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सख्त आदेश जारी किए कि जो धान खरीदा जा चुका है, उसका जल्द से जल्द उठान करवाया जाए। संबंधित ट्रांसपोर्टरों को भी निर्देशित करने को कहा गया है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के दौरान मंडियों में खुले में रखे खाद्यान्न को किसी प्रकार का नुकसान न हो और खरीद के बाद फसल का उठान समय पर किया जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला