Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली-गुरुग्राम को यह एलिवेटेड रोड दिलाएगा जाम से मुक्ति, अगले महीने शुरू होगा काम

जब भी देश में बड़े और लंबे जाम की बात आती है तो हमारे सामने दिल्ली-गुरुग्राम बॉडर की तस्वीर उभर आती है। अब यहां जाम से मुक्ति मिलने की योजना शुरू हो गई है। इसके तहत यहां पर साइबर हब और उद्योग विहार से लेकर सरहौल बॉर्डर तक खास प्रबंध किए जा रहे हैं।

New elevated Road
New elevated Road

New elevated Road: जब भी देश में बड़े और लंबे जाम की बात आती है तो हमारे सामने दिल्ली-गुरुग्राम बॉडर की तस्वीर उभर आती है। अब यहां जाम से मुक्ति मिलने की योजना शुरू हो गई है। इसके तहत यहां पर साइबर हब और उद्योग विहार से लेकर सरहौल बॉर्डर तक खास प्रबंध किए जा रहे हैं।

इससे इस रूट पर वाहन चालकों को जल्द लंबे जाम से राहत मिलने जा रही है। यहां पर आए दिन ही जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब एनएचएआई ने सरहौल बार्डर से साइबर हब तक ऐलिवेटेड रोड का काम शुरू करवा दिया है। इसका निर्माण डीएलएफ कंपनी द्वारा नवंबर से शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के तहत शुरू होने वाले काम की ड्राइंग इसी महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अगले महीने यानी नवंबर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना में आने वाले पूरा खर्च डीएलफ द्वारा ही किया जाना है।

यहां पर 800 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। जो सरहौल बॉर्डर से दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पार करके आने वाले वाहनों के साथ ही साइबर सिटी और उद्योग विहार की ओर जाने वाले वाहनों को नया रास्ता देगा। क्योंकि इसके कारण यातायात काफी प्रभावित रहता है।

हालांकि यह परियोजना एनएचएआई के तहत आती है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ-साथ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा भी स्वीकृति दी जा चुकी है। इसकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।

ऐलिवेटेड रोड के साथ बनेगी टनल

इतना ही नहीं यहां पर वाहनों को बेहतर और सुगम रास्ता देने के लिए मालसरी स्टेशन से शंकर चौक तक 500 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी। इससे मालसरी रैपिड मेट्रो स्टेशन से शंकर चौक तक बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इस टनल से साइबर हब क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के रूप में उतरेंगे मैदान पर