Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: कल से हरियाणा, पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 29, 30 अक्टूबर को रहेगा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर

मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा आज 28 अक्टूबर को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिन मौसम खराब होने और आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert Haryana, Punjab, Delhi, Chandigarh
Rain Alert Haryana, Punjab, Delhi, Chandigarh

Rain Alert Haryana, Punjab, Delhi, Chandigarh: हरियाणा प्रदेश में कल से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को एक साथ दो मौसमी सिस्टम अपडेट होने की संभावना है। जिस वजह से मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र, अंबाला और सोनीपत, फरीदाबाद सहित एक दर्जन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिसार सहित कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, हिसार में कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में कल से दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साथ एक्टिव हो सकते हैं। जिस वजह से प्रदेश के कई जिलों में 29 और 30 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार हरियाणा प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

29 अक्टूबर को एक दर्जन जिलों में मौसम रहेगा खराब

29 अक्टूबर को प्रदेश के एक दर्जन जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल गुरुवार, 29 अक्टूबर को प्रदेश के रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह सहित कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, पलवल और फरीदाबाद जिले में बारिश और बिजली कड़कने का अनुमान है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

30 अक्टूबर को भी प्रदेश के लगभग एक एक दर्जन से अधिक जिलों में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर के चलते आंधी-बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर को पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह सहित पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी होने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

चंडीगढ़, दिल्ली,पंजाब और हरियाणा अगले दो दिन आंधी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा आज 28 अक्टूबर को पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले दो दिन मौसम खराब होने और आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 29 और 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से चक्रवाती तूफ़ान अर्णब का असर हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन देखने को मिलेगा। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। हरियाणा प्रदेश के लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में अगले दो दिन चक्रवर्ती तूफान अर्नब का असर देखने को मिलेगा।

Kal Ka Mausam: कल से हरियाणा, पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 29, 30 अक्टूबर को रहेगा चक्रवाती तूफान अर्नब का असर

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शेखावाटी विश्वविद्यालय में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला