
जींद जिले के सफीदों में आज दो घंटे का रहेगा पावरकट, रखरखाव कार्य के लिए दिया जाएगा शटडाउन
विद्युत विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार सफीदों 220 केवी सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 132/11 केवी ग्रिड पर वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 17 नवंबर को दो घंटे पांच मिनट का शटडाउन रहेगा। इस दौरान सफीदों के रहवासियों को बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।











