Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

21.55 करोड़ से हांसी का तीसरा जलघर तैयार, पानी की किल्लत होगी कम

21.55 करोड़ से हांसी का तीसरा जलघर तैयार, पानी की किल्लत होगी कम

Hansi Water Supply : गर्मियों में पानी की कटौती झेलने वाले हांसी के लोगों के लिए तीसरा जलघर बनकर तैयार है, लेकिन दो महीने से उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। इस वजह से जलघर का ट्रायल शुरू नहीं हो सका। बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसका सामान निकालकर नीचे फेंक दिया गया था। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दी है। अव विभाग नए बिजली कनेक्शन के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कनेक्शन मिलते ही जलघर का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

वर्ष 2023 में शुरू हुई यह परियोजना करीब 21.55 करोड़ रुपये की है। शहर की बढ़ती आबादी और गर्मियों में पेयजल की बढ़ती मांग को देखते हुए 24 एकड़ में जलघर बनाया गया है। फिलहाल शहर को जींद रोड के पुराने मुख्य जलघर और लालपुरा रोड के दूसरे जलघर से पानी मिलता है।

दोनों से सात-सात बूस्टिंग स्टेशन जुड़े हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, तीसरा जलघर चालू होने पर जींद रोड वाले जलघर से केवल दो या तीन बूस्टिंग स्टेशन जुड़े रहेंगे। बाकी स्टेशनों को नए जलघर और अन्य व्यवस्थाओं से जोड़ा जाएगा। इस बदलाव से शहर में पानी पहुंचाने की क्षमता बढ़ेगी और गर्मियों में आपूर्ति की कटौती कम होने की उम्मीद है। तीसरे जलघर से जुड़ने वाली अतिरिक्त क्षमता ऐसे समय में शहर की मांग संभालने में मदद करेगी।

नए जलघर की क्षमता रोजाना डेढ़ करोड़ लीटर

तीसरे जलघर की क्षमता 15 एमएलडी यानी डेढ़ करोड़ लीटर प्रतिदिन है। शहर के दोनों पुराने जलघरों की क्षमता नौ-नौ एमएलडी है। इस लिहाज से नया जलघर पुराने किसी भी एक जलघर से रोजाना 60 लाख लीटर अधिक क्षमता वाला है। परिसर में पानी साफ करने के लिए आठ एमएलडी का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। इस संयंत्र में प्रतिदिन 80 लाख लीटर पानी साफ करने की क्षमता है। इस तरह परियोजना के तहत जलापूर्ति बढ़ाने के साथ पानी साफ करने का भी अलग इंतजाम किया गया है।

जलघर, नहरी पानी का इंतजार 24 दिन के हिसाब से बना पुराना

शहर के पुराने जलघर को नहर से 24 दिन के अंतर पर पानी मिलने के हिसाब से तैयार किया गया था। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से कई बार इसी अंतर पर पानी मिलता है, लेकिन कभी इंतजार 32 से 42 दिन तक खिंच जाता है। गर्मियों में मांग बढ़ने के साथ यह अंतराल विभाग की मुश्किल बढ़ा देता है। नहर की अगली बारी आने तक जलघरो में पानी बचाए रखने के लिए विभाग को आपूर्ति में कटौती करनी पड़ती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

त्योहारी तेजी के बाद सोना-चांदी में गिरावट, सोने में 5 हजार और चांदी में 10 हजार रुपये की गिरावट