Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

झज्जर जिले को बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 9 करोड़ से बन रहे दो नए पावर हाउस जल्द होंगे शुरू

झज्जर जिले को बिजली कटौती से मिलेगी राहत, 9 करोड़ से बन रहे दो नए पावर हाउस जल्द होंगे शुरू

Haryana Electricity : बिजली आपूर्ति व्यवस्था को जिला में मजबूत करने और बार-बार लगने वाले कटों से उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए निगम ने काम में गति बढ़ाई है। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे दो नए 33 केवी पावर हाउस एक माह के भीतर तैयार हो जाएंगे। जाखोदा और दुल्हेड़ा में निर्माण 15 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इनके शुरू होने से आसपास के गांवों की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। बिजली की बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए तीन अन्य गांवों में भी पावर हाउस बनाने की तैयारी है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। संबंधित ग्राम पंचायतों ने निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भी दिए हैं।

जिले में 62 होंगे पावर हाउस

जाखोदा और दुल्हेड़ा के पावर हाउस शुरू होने पर जिले में इनकी संख्या 60 से बढ़कर 62 हो जाएगी। तीनों प्रस्तावित पावर हाउस बनने के बाद संख्या 65 पहुंच जाएगी। इससे बिजली का लोड अलग-अलग क्षेत्रों में बांटने और मौजूदा पावर हाउसों पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, भविष्य में बढ़ने वाली मांग को पूरा करने के लिए भी बेहतर आधार तैयार होगा।

60 पावर हाउसों से करीब 2.25 लाख उपभोक्ताओं को मिल रही बिजली

जिले में फिलहाल 60 पावर हाउसों से करीब 2.25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं और बिजली खपत में लगातार बढ़ोतरी से मौजूदा ढांचे पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में नए पावर हाउसों का निर्माण जरूरी हो गया है। खेड़ी खुम्मार, आसोदा और निमाना में 33 केवी पावर हाउस प्रस्तावित हैं। निगम ने प्रत्येक के लिए करीब 4.50 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव तैयार किए हैं। तीनों के निर्माण पर 13.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जमीन व सरकार की मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम आगे बढ़ेगा।

झज्जर कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में दो नए पावर हाउसों का काम पूरा होने वाला है। 15 दिसंबर तक दोनों पावर हाउस बन कर तैयार हो जाएंगे। जबकि तीन नए पावर हाउसों की प्रक्रिया चल रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन