Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में 3.62 करोड़ से बनेगा नया नगरपालिका कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू

हरियाणा के इस शहर में 3.62 करोड़ से बनेगा नया नगरपालिका कार्यालय, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Municipal Office : हरियाण सरकार द्वारा नगर निकाय की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। नगर निकाय को शहरों की छोटी सरकार माना जाता है, ऐसे में उनको हर संभव सुविधा मिल सके, इसके लिए काम किया जा रहा है। नगरपालिका सीवन के नए कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए लगभग तीन करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

नए भवन के निर्माण से नगरपालिका की कार्यप्रणाली को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी, वहीं आम नागरिकों को भी एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नगरपालिका अध्यक्षा हेमलता सैनी ने बताया कि सीवन नगर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

नए नगरपालिका कार्यालय भवन का निर्माण नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सावित होगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारू और सुविधाजनक वनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए नगरपालिका के लिए एक आधुनिक और सुव्यवस्थित कार्यालय भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी।

नए भवन के निर्माण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा अपने विभिन्न कार्यों के लिए नगरपालिका कार्यालय आने वाले नागरिकों को भी अधिक सुविधाजनक व्यवस्था मिल सकेगी।

सीवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा

नगर पालिका सीवन चेयरपर्सन हेमलता सैनी ने कहा कि नगरपालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को पूरा करना नहीं है, बल्कि सीवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए एक विकसित और सुंदर नगर के रूप में नई पहचान दिलाना है। नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से नगरपालिका की सेवाओं में और अधिक सुधार आएगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर ढांचा तैयार किया जाएगा। यह परियोजना सीवन के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। हेमलता सैनी ने कहा कि उनका लक्ष्य विकसित सीवन, बेहतर सीवन है और नगरपालिका इसी सोच के साथ नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

त्योहारी तेजी के बाद सोना-चांदी में गिरावट, सोने में 5 हजार और चांदी में 10 हजार रुपये की गिरावट