Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में 231 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, नूंह समेत कई जिलों को मिली सौगात

हरियाणा में 231 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, नूंह समेत कई जिलों को मिली सौगात

Haryana Development Projects : हरियाणा सरकार की हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एचपीपीसी) ने जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला नूंह समेत कई जिलों को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हेल्थ, पेयजल, उद्योग, पर्यावरण, बिजली जैसे विभागों में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए खरीद की मंजूरी दी गई।

हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की तरफ से वस्तुओं की खरीद व निर्माण कार्यों के टेंडरों पर 231.68 करोड़ रुपये की मंजूर दी गई है। बैठक में 13 प्रोजेक्ट की मंजूरी दी गई। इसमें वस्तुओं की खरीद के लिए 76.39 करोड़ रुपये के सात प्रोजेक्ट व निर्माण कार्यों से संबंधित छह मामलों के लिए 155.29 करोड़ रुपये की हरी झंडी दी गई है।

पुलिस विभाग के आधुनिकरण के लिए यह दी मंजूरी

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी ने हरियाणा पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इसके तहत वर्कस्टेशन सहित 24 फोरेंसिक टूलकिट डिस्क फोरेंसिक टूल की आपूर्ति एवं स्थापना, वर्कस्टेशन सहित 24 मैग्नेट एक्जिओम विद क्लाउड डिस्क फोरेंसिक टूल की आपूर्ति एवं स्थापना, वर्कस्टेशन सहित 6 पासवर्ड डिक्रिप्टर, 12 पोर्टेबल वर्कस्टेशन किट, वर्कस्टेशन सहित 12 डीवीआर एग्जामिनेशन टूल की आपूर्ति एवं स्थापना तथा वर्कस्टेशन सहित 24 यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सटर्क्शन डिवाइस की आपूर्ति एवं स्थापना को मंजूरी दी गई है।

एनसीआर के जिलों में दस स्थानों पर स्थापित होंगे प्रदूषण जांच स्टेशन

हरियाणा सरकार ने एनसीआर के दस जिलों में कंटिन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मोनिटरिंग स्टेशनों स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। जहां पर इन स्टेशनों को स्थापित करने के साथ पांच साल तक संचालन व मरम्मत के कार्य को स्वीकृति दी गई है। इन उपकरणों की स्थापना के बाद एनसीआर में पीएम-2.5, पीएम-10 तथा सीओटू की सतत निगरानी की जा सकेगी।

पेट्रोल पंपों पर स्थापित होंगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन

प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर वाहनों के नंबर प्लेट के माध्यम से पहचान करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन खरीदने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 1500 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन खरीद की जाएगी। इनके माध्यम से ऐसे वाहनों की पहचान की जा सकेगी जिनके पास प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट नहीं होंगे। ऐसे वाहनों की पहचान तथा अलर्ट मिलने के बाद इन्हें ईंधन नहीं मिलेगा।

सिरसा जेल में बनेगी पांच नई बैरक

एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में सिरसा की जिला जेल में 5 पुरुष बैरक, छोटी बैरक, नियंत्रण कक्ष, महिला बैरक, 3 वॉच टावर, मिट्टी भराई का कार्य, सड़कें, ट्यूबवेल, 2 मुख्य द्वार, चारदीवारी, 50 मकान, वर्षा जल संचयन प्रणाली तथा भूमिगत जल टैंक के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।

अंबाला में बनेगा नया होम्योपैथिक कॉलेज

हरियाणा सरकार ने होम्योपैथिक के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नए होम्योपैथिक कॉलेज की मंजूरी दी गई है। यह होम्योपैथिक कॉलेज अंबाला छावनी के गांव चांदपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा। इस कालेज में 100 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता वाले होम्योपैथिक कॉलेज तथा 25 बिस्तरों वाले अस्पताल के शेष निर्माण कार्यों को करने की मंजूरी दी गई।

जींद के मेडिकल कालेज में स्थापित होगा नया बिजली सब स्टेशन

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जींद के गांव हैबतपुर में बन रहे संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसके लिए मेडिकल कालेज में नया बिजली सब स्टेशन के निर्माण की मंजूरी दी गई। इससे पहले हरियाणा सरकार मेडिकल कालेज के फर्नीचर खरीद की मंजूरी दे चुकी है। इसी तरह कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह के निर्माण तथा नूंह के तावड़ू में न्यायिक परिसरों के निर्माण कार्यों के लिए भी टेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

आपकी जेब में 20 का सिक्का असली है या नकली, देखिए आरबीआई की गाइडलाइन