Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में बनेगा सवा पांच किमी लंबा नया फोरलेन बाईपास, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, डीपीआर तैयार

हरियाणा के इस शहर में बनेगा सवा पांच किमी लंबा नया फोरलेन बाईपास, किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण, डीपीआर तैयार

Haryana Four Lane Bypass : हरियाणा के शहरों को जाम मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक शहर के बाहर से नए बाईपास निर्माण किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा इन बाईपास का निर्माण मास्टर प्लान 2031 के तहत किया जा रहा है। एनसीआर में शामिल गन्नौर शहर में नए बाईपास निर्माण के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा डीपीआर तैयार की है और इसका पूरा प्लान तैयार करके सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

प्लानिंग के अनुसार गन्नौर में सवा पांच किलोमीटर का नया फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा और यह शहर के ऊपर से निकलेगा और इससे गन्नौर में लगने वाले वाहनों के जाम से राहत मिलेगी। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए प्लान के तहत यह बाईपास शहर के बाहर जीटी रोड से गांव गुमड़ तक बनेगा।

इस बाईपास की 45 मीटर चौड़े फोरलेन के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जहां पर फिलहाल एस्टीमेट के हिसाब से इसके लिए 57 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों की इसमें जमीन आएगी, उन पर नोटों की बारिश होने वाली है और जिन किसानों की जमीन इस बाईपास के साथ लगती हुई आएगी, वहां पर नए इंडस्ट्री हब बनने वाला है।

ऐसे में इसके साथ लगती हुई जमीन के रेट भी आसमान को छूने वाले है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने सरकार को इस बाईपास की डीपीआर तैयार करके भेज दी है। फिलहाल शहर के मुख्य बाजार व व्यस्त सड़कों पर जाम लगा रहता है, लेकिन इसके बाद बाहर जाने वाले वाहन बाईपास से निकल जाएंगे और शहर को जाम से राहत मिलेगी। एसएमडीए ने परियोजना के लिए 77.45 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फोरलेन बाइपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

पहले भी तैयार हो चुकी है फिजिबिलिटी रिपोर्ट

गन्नौर में इस बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है। वर्ष 2014 में तत्कालीन विधायक कुलदीप शर्मा ने विधानसभा में बाईपास का मुद्दा उठाया था। इसके बाद वर्ष 2020 में तत्कालीन विधायक निर्मल चौधरी ने इस बाईपास को बनाने की मांग उठाई थी और उसके बाद जनवरी 2021 में लोक निर्माण विभाग ने करीब 17 किलोमीटर लंबे बाईपास की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की थी।

उस समय लड़सौली से बांय तक बाईपास बनाने का प्रस्ताव था, जिसके लिए करीब 131 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की योजना बनी थी। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट में बदलाव किया गया है। गन्नौर के मास्टर प्लान 2031 में जीटी रोड से गांव गुमड़ तक फोरलेने बनाने की तैयारी है। फोरलेन के लिए 57 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाना है, इसके लिए सरकार को पत्र लिखने के साथ एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा की गेहूं की किस्में अब जमाएगी यूपी में धाक, किसान होंगे मालामाल