Haryana News: हरियाणा प्रदेश का जींद शहर पूरी तरह से रेलवे फाटक मुक्त शहर बन गया है। रेलवे द्वारा पांच ओवरब्रिज चार अंडरपास और तीन मिनी अंडरपास का निर्माण कर शहर वासियों को फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति देने का काम किया है। जींद शहरवासियों को अब रेलवे फाटक बंद होने के कारण लगने वाले लंबे जाम और इंतजार से पूरी तरह निजात मिल गई है। बता दें कि शहर से गुजरने वाली प्रमुख रेलवे लाइनों को क्रॉस करने के लिए तैयार किए गए कुल 13 प्रोजेक्ट्स में से 12 प्रोजेक्ट्स बनकर तैयार होने के बाद आमजन के लिए शुरू कर दिए गए हैं।
जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर अंडरपास हुआ शुरू
शहर में कोर्ट के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर बनाए गए अंडरपास का काम पूरा होने के बाद इसे आमजन के लिए शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि पहले यहां ट्रेन गुजरने के समय फाटक बंद होने से लघुसचिवालय, कोर्ट व शहर में आने वाले लोगों व आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब कोर्ट के पीछे बने इस नए अंडरपास के शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। इस अंडरपास में बारिश का पानी बरने से बचने के लिए हेतु शेड लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ भिवानी रोड पर बना रहे रेलवे अंडरपास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।


