Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जींद जिले के सफीदों में आज दो घंटे का रहेगा पावरकट, रखरखाव कार्य के लिए दिया जाएगा शटडाउन

विद्युत विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार सफीदों 220 केवी सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 132/11 केवी ग्रिड पर वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 17 नवंबर को दो घंटे पांच मिनट का शटडाउन रहेगा। इस दौरान सफीदों के रहवासियों को बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

TODAY POWER CUT
TODAY POWER CUT

Jind News: हरियाणा प्रदेश के जींद जिले की सफीदों विधानसभा में आज विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते 2 घंटे का पावर कट देने की सूचना जारी की गई है। विद्युत विभाग द्वारा जारी की सूचना के अनुसार सफीदों 220 केवी सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 132/11 केवी ग्रिड पर वार्षिक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 17 नवंबर को दो घंटे पांच मिनट का शटडाउन रहेगा। इस दौरान सफीदों के रहवासियों को बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

दोपहर 12:00 से 2:05 तक रहेगा शटडाउन

जींद जिले की सभी दो विधानसभा में कई क्षेत्रों में आज 17 नवंबर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार, दोपहर 12:00 से 2:05 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी सहानपुर, सिटी-1, डॉल्फिन और मलिकपुर फीडर बंद रहेंगे। इससे मुख्य शहरी क्षेत्र, सहानपुर व मलिकपुर गांव सहित औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित रहेगा। निगम अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य समय से पहले निपटाने की अपील की है। इन क्षेत्रों में निर्धारित समय के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर में खुला हाईटेक इलेक्ट्रिक बस डिपो, प्रदेश में हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे