Old Pension: हरियाणा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज होने लगी है। प्रदेश में अब पुलिस कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। कर्मचारियों ने केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहस करने हेतु सरकार के सामने मांग रखी है। प्रदेश के जींद जिले में शनिवार को हुई पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह बांगड़ ने सरकार से हरियाणा में केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सरकार 3000 रुपए करे पुलिस कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता
हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में हुई पुलिस कर्मचारियों की बैठक में संचालन कर रहे मिया सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ पुलिस कर्मचारियों को मिलने वाला मेडिकल भत्ता ₹1000 से बड़ा कर ₹3000 करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाई रखना और लोगों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, इसलिए उन्हें सभी बीमारियों के लिए सरकार कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करें।
पेंशनरों को मिले अतिरिक्त लाभ
प्रदेश के जींद जिले में हुई पुलिस कर्मचारियों की बैठक में मौजूद रामकरण हुड्डा, रणधीर सिंह, सुलतान सिंह, धर्मबीर राठी, रणबीर सिंह, प्रताप सिंह, रामकुमार सहित अनेक पुलिस कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के साथ पेंशनरों को अतिरिक्त लाभ देने की मांग की। बेटे के दौरान पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने पेंशनरों की आयु के हिसाब से 5, 10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि लागू करने तथा कर्मचारियों के हित में अदालतों के फैसले शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों को वर्दी सहित अन्य भत्ते महंगाई के अनुरूप बढ़ाने की मांग भी रखी गई।


