Haryana Electricity Employees : हरियाणा के बिजली कर्मचारी व अधिकारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। बिजली के निजीकरण को लेकर दो दिन तक हड़ताल पर रहे बिजली कर्मचारी व अधिकारियों से संबंधित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अहम पत्र जारी किया है।
पत्र के माध्यम से आदेश दिए गए है कि 22 और 23 अक्टूबर 2026 की हड़ताल में जो भी कच्चे व पक्के कर्मचारी हड़ताल थे, इन दो दिनों को छुट्टी के रूप में रेगुलराइज्ड करने का निर्णय लिया है। इसका सबसे ज्यादा असर कच्चे कर्मचारियों पर पड़ना था, लेकिन कर्मचारी संगठन लगातार इसके लिए दबाव बना रहे थे। ऐसे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने इस बारे में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा मेमो जारी किया गया है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा जारी मेमो के अनुसार, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन और असंबद्ध विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ मिलकर 22.10.2026 और 23.10.2026 को राज्यव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया है।
UHBVN के कई कर्मचारियों/वर्कर्स ने हड़ताल में हिस्सा लिया था। अब, हरियाणा सरकार ने इस मामले पर विचार किया है कि UHBVN के उन कर्मचारियों (ऑफिसर्स/ऑफिशियल) और HKRN/कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए हड़ताल का समय यानी 22.10.2026 और 23.10.2026 (2 दिन) को रेगुलर किया जाए, जिन्होंने हड़ताल में हिस्सा लिया था। यह तय किया गया है कि हड़ताल का समय यानी 22.10.2026 और 23.10.2026 (2 दिन) को "लीव ऑफ काइंड ड्यू" के तौर पर रेगुलर किया जाए।



