Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम नायब सैनी ने इस जिले को दी 44.83 करोड़ की सौगात, नई परियोजनाओं को दी मंजूरी

सीएम नायब सैनी ने इस जिले को दी 44.83 करोड़ की सौगात, नई परियोजनाओं को दी मंजूरी

CM Nayab Saini : हरियाणा के सीएम नायब सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र दौरे पर रहे और वहां पर 44.83 करोड़ करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें अधिकतर सेवाएं बिजली व स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सेवाएं है। सीएम ने इस दौरान छह परियोजनों की घोषणा की और यह परियोजना कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा व थानेसर क्षेत्र की शामिल है। इसमें सीएम नायब सैनी ने चार परियोजनों का उद्घाटन किया, जबकि दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम कुरुक्षेत्र पहुंचते ही सबसे पहले गुरुद्वारा में गए और वहां पर मत्था टेककर लोगों से मुलाकात की।

13 करोड़ 36 लाख से बनेगी परियोजना

सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले को दी गई छह परियोजनों में से चार का उद्धाटन किया। इन चारों परियोजनाओं पर 13 करोड़ 36 लाख रुपये का खर्च आगा। जबकि दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया और इन परियोजनाओं पर 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कुरुक्षेत्र सेक्टर-28 में 5 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन

जोगना खेड़ा में 6 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन

मिर्जापुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र

दयालपुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र

इन परियोजनाओ का किया शिलान्यास

पिपली, बीड़ पिपली और पिपली से लाडवा रोड की ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों के लिए 22 करोड़ 47 लाख 40 हजार रुपए की लागत से सीवरेज व्यवस्था तथा 6.50 एमएलडी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन

थानेसर में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण, सुधार व सौंदर्गीकरण, जिसमें कुरुक्षेत्र द्वार और उमरी द्वार शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में कोटा का वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन