Haryana ACB Patwari Arrest : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने भिवानी की तोशाम तहसील में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने हल्का पटवारी को 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी की टीम ने पटवारी से रिश्वत के तौर पर ली गई राशि को बरामद कर लिया और हल्का पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पटवारी से मामले से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
एक व्यक्ति ने भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी शिकायत में बताया कि उसकी तहसील तोशाम है और तोशाम तहसील के हल्का पटवारी से जमीन से जुड़ा हुआ सरकारी काम करवाना था, लेकिन पटवारी कृष्ण कुमार काम करके नहीं दे रहा है। इसके बाद पटवारी कृष्ण कुमार ने सरकारी काम के लिए 2200 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, रिश्वत नहीं देने पर उसके काम को ऐसे ही लटकाकर रखने की बात कह रहा है।
इसके कारण वह पटवारी की हरकतों से परेशान हो चुका है। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने छापमार दल का गठन किया और रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाले 2200 रुपये पर पाउंडर व हस्ताक्षर करके दे दिए। शिकायकर्ता ने जब पटवारी कृष्ण कुमार से संपर्क किया तो उसने तोशाम तहसील में बुला लिया। जैसे ही शिकायकर्ता ने रिश्वत के तौर पर 2200 रुपये दिए और टीम की तरफ से इशारा कर दिया।
एसीबी की टीम ने इशारा मिलते ही पटवारी कृष्ण कुमार को पकड़ लिया और तलाशी लेकर उसके पास से रिश्वत के लिए हुए 2200 रुपये बरामद कर लिए। जब उसके हाथ धुलवाए तो पानी का रंग बदल गया। पकड़ा गया पटवारी दरियापुर का हल्का पटवारी है और तोशाम तहसील में बैठता है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।


