Elevated Road Haryana : हरियाणा के जिलों को दिल्ली एनसीआर में शामिल होने का असर अब दिखाई देने लगा है। जहां पर केंद्र सरकार द्वारा अब हरियाणा के जिलों के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनसीआर को जाम मुक्त करने के लिए हरियाणा के लिए बड़े प्रोजेक्ट को मंजरी दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2.75 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है। इस 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से प्रदेश से निकल रहे दो नेशनल हाईवे को कनेक्टिविटी होगी और इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने नूंह जिले के सोहना चौक पर 2.75 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूर किया है।
इस एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से एनएच-919 और एनएच-248ए के जंक्शन को जोड़ने का काम करेगा और इसके निर्माण के बाद गुरुग्राम-नूंह के बीच गुजरने वाले यातायात को स्थानीय और क्रॉस ट्रैफिक से अलग किया जा सकेगा। ऐसे में घंटों जाम में फंसे रहने ववाले वाहनों को राहत मिलेगी।
एलिवेटेड कॉरिडोर पर खर्च होगा 340.78 करोड़ रुपये
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसी माह सोशल मीडिया पर इस हाईटेक एलिवेटेड कारिडोर को मंजूर करने की सूचना दी। इस प्रोजेक्ट के लिए 340.78 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इस मंजूरी पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। गंगवा ने कहा कि कॉरिडोर सोहना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाएगा।
क्षेत्र में बढ़ते यातायात और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण यह परियोजना महत्वपूर्ण है। कॉरिडोर बनने से सोहना चौक पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों के समय की बचत होगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से क्षेत्र का जुड़ाव और बेहतर होगा। यह परियोजना क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों के लिए भी बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगी।


