Old Hit Song: लता मंगेशकर को हिंदी संगीत जगत का कोहिनूर का हीरा माना जाता है। लता जी बेशक आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी सुरीली आवाज आज भी करोड़ हिंदी संगीत प्रेमियों के कानों में गुंज रही है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में 1972 में बना सदाबहार हिंदी गाना ‘दुनिया का मेला मेले में लड़की' पिछले 55 वर्षों से मेले के भीड़ में धमाल मचा रहा है। यह गाना 70 के दशक (70's Hit Song) में लोग चौपालों में झुंड बनाकर सुनते थे। आज के दौर में भी इसे सुनने और पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। पुराने दौर में ‘दुनिया का मेला मेले में लड़की' गाना गांव-शहरों में लगने वाले मेले में खूब सुनाई देता था।
रेडियो के जमाने में मचाई थी धूम
5 दशक पहले लता मंगेशकर की आवाज में बने ‘दुनिया का मेला मेले में लड़की' गाने (Old Song) ने रेडियो पर धूम मचा दी थी। लता के सदाबहार गाने पसंद करने वाले लोगों की उस दौर में इस गाने की फरमाइश की भरमार रहती थी। 70 के दौर में हर गली मोहल्ले में यह गाना बजता हुआ सुनाई देता था। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के मधुर संगीत से सजे इस कालजयी गाने को 55 वर्ष पहले 1972 में ‘राजा जानी' फिल्म के लिए बनाया गया था। इस गाने को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था। ड्रीम गर्ल ने (Hema Malini) खूबसूरती और नृत्य के बल पर लोगों को दीवाना बना दिया था।
आनंद बख़्शी जी ने लिखे थे गाने के बोल
लता की जादुई आवाज और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के मधुर संगीत से सजे इस गाने के बोल आनंद बख़्शी जी ने तैयार किए थे। आनंद जी द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल आज भी लाखों-करोड़ों जिलों पर राज कर रहे हैं। वहीं लक्ष्मीकांत जी द्वारा तैयार की गई ‘दुनिया का मेला मेले में लड़की' गाने के प्यारी धुन 5 दशक बाद भी गाना सुनने के लिए मजबूर कर देती है। यह सदाबहार गाना पिछले 55 वर्षों से विशेषकर यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली में हिंदी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में फेवरेट बना हुआ है।


