Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा

DA hike : राज्य सरकार ने कर्मचारी व पेंशनर्स का 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए, वेतन के साथ 4 माह का एरियर भी मिलेगा

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाने के बाद अब राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जा रही है। दिवाली से चार दिन पहले ही गुजरात सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनर्स के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। जहां पर कर्मचारियों व पेंशनर्स को चार माह का एरियर भी मिलने वाला है।

यह एरियर कर्मचारियों के नवंबर माह के वेतन के साथ एक ही किस्त में जारी किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर की एकमुश्त राशि मिलने से बड़ी राहत मिलने वाली है। गुजरात सरकार ने फैसला लिया है कि बढ़ाया गया तीन प्रतिशत एरियर एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा और इसका गुजरात के 9.69 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।

अब कर्मचारियों को मिलेगा 63 प्रतिशत डीए

गुजरात सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही डीए मिलने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनर्स को 63 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। गुजरात में भी कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, लेकिन अब वहां के कर्मचारियों को एक जुलाई से प्रभावी मानकर डीए को 63 प्रतिशत किया गया है। जुलाई से जोड़कर एकसाथ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के बारे में जानकारी दी है।

4.62 लाख कर्मचारियों, 5.07 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा डीए

गुजरात सरकार द्वारा बढ़ाए गए तीन प्रतिशत डीए का लाभ 9.69 लाख से अधिक परिवारों को मिलने वाला है। राज्य सेवा, पंचायत सेवा और अन्य संस्थाओं के कुल 4.62 लाख कर्मचारियों और लगभग 5.07 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों यानी कुल 9.69 लाख से अधिक परिवारों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से 1569 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जुलाई-2026 से अक्टूबर-2026 तक की 4 माह का अंतर राशि का एक ही किस्त में किया जाएगा। एरियर की यह राशि नवंबर-2026 के वेतन के साथ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में जमा कर दी जाएगी। राज्य सरकार कर्मचारियों को 4 महीने के एरियर के तौर पर कुल 523 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग