Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के छात्र, बुजुर्ग, दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ी राहत, निजी और सहकारी बसों में भी मिलेगा फ्री व रियायती सफर

हरियाणा के छात्र, बुजुर्ग, दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ी राहत, निजी और सहकारी बसों में भी मिलेगा फ्री व रियायती सफर

Free Bus Travel Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों छात्र व बुर्जगों के साथ दिव्यांगों को बड़ी राहत दी है। अब हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित की ई कैटेगिरी के लोग निजी व परिवहन समिति की बसों में भी फ्री या रियायती दरों पर सफर कर सकेंगे। इसके लिए यात्री को उस संबंधित बस का पास बनवाना होगा।

स्टेज कैरिज परिवहन समितियां एवं निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. धन सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कई कैटेगिरी के लिए फ्री सफर की सुविधा दी गई है। इसलिए अब निजी व परिवहन समिति की बसों में भी हरियाणा रोडवेज की तरह ही फ्री या रियायती सफर की सुविधा दी जाएगी। परिवहन आयुक्त ने 22 मार्च 2018 को आदेश जारी कर सहकारी और निजी बसों में भी रोडवेज के समान यह सुविधा देने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि निजी या सहकारी परिवहन समिति की ओर से जारी पास केवल उसी समिति की बसों में मान्य होगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज का पास सिर्फ रोडवेज बसों में ही चलेगा।

हरियाणा में इस श्रेणियों को दी जाती है पास की सुविधा

हरियाणा सरकार द्वारा कई श्रेणियों को फ्री पास व रियायती दरों पर सफर करने सुविधा दी गई है। इसमें मुख्य रूप से छात्र-छात्राएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, पुलिस कर्मचारी सहित कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को फ्री सफर की सुविधा दी जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी योजना की पात्रता व शर्तों के अनुसार सहकारी एवं निजी बस संचालकों से निःशुल्क या रियायती यात्रा पास बनवा सकते हैं।

सरकारी वित्तीय नियमों के तहत पात्र यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा के खर्च की प्रतिपूर्ति संबंधित विभाग से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लेने का प्रावधान है।

सभी बसों का पास नहीं होगा मान्य

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि निजी व परिवहन समिति की बसों में एक ही पास मान्य नहीं होगा। इसके कारण भ्रम फैल जाता है कि पास बनवाते ही सभी बसों में फ्री सफर करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि सहकारी या निजी परिवहन समिति की ओर से जारी पास केवल उसी समिति या बस संचालक की बसों में मान्य होगा।

इसी तरह रोडवेज की ओर से जारी पास सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों में ही चलेगा। इसलिए निजी बस में यात्रा करते समय रोडवेज का पास और रोडवेज बस में निजी समिति का पास मान्य नहीं होगा

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में बनेगा नया रेलवे कॉरिडोर, लोहारू-फर्रुखनगर कॉरिडोर प्रोजेक्ट करेगा ट्रेन कनेक्टिविटी मजबूत