Ayushman Bharat Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। जहां पर कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया गया है, ताकि इन कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना के तहत मिलेगा। सरकार ने इस चिरायु-एक्सटेंशन योजना के तहत 8812 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों को यह लाभ दिया गया है।
अब यह कर्मचारी हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के माध्यम से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना स्वास्थ्य बीमा कवरेज में आ गए है। हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से इन कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए प्रति वर्ष 1500 रुपए का शुल्क देना होगा।
एनएचएम के 8812 कर्मचारियों व परिवार को मिलेगा लाभ
हरियाणा में फिलहाल एनएचएम के तहत लगभग 14,000 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसमें केवल 8812 कर्मचारी सेवा उप-नियमों के अंतर्गत आते हैं। इसलिए सरकार ने केवल सेवा उपनियमों के अतंर्गत आने वाले कर्मचारियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश में राज्य में लगभग 20,384 आशा कार्यकर्ता एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत हैं7
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह एनएचएम कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार ने फैसला लिया है। ऐसे में कर्मचारियों को इलाज पर होने वाले निजी खर्च को कम करना है। इसके तहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के स्वास्थ्य लाभ पैकेज में शामिल सूचीबद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के माध्यम से इनडोर इलाज और डे-केयर प्रक्रियाओं के लिए लाभ दिए जाएंगे। यह लाभ प्रति परिवार 1500 रुपए प्रति वर्ष के योगदान (पंजीकरण शुल्क सहित) के भुगतान के बाद प्राप्त किए जा सकेंगे।
आयुष्मान कार्ड के लिए पोर्टल पर करना होगा आवेदन
हरियाणा सरकार ने एनएचएम के जिन कर्मचारियों को योजना में शामिल किया है, उनको आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी आधिकारिक लाभार्थी पोर्टल https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर अपने और अपने परिवार के उन सदस्यों के लिए आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। इसमें उन परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया जाएगा, जो फैमिली आईडी में शामिल है। सभी संबंधित कर्मचारी अपने आयुष्मान कार्ड या तो खुद अपने जिले के स्तर पर डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर सिविल अस्पतालों में मौजूद आयुष्मान मित्रों की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत हरिभूमि (हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता को सीखा। इसके बाद अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।