LPG Cylinders Connection Rules: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही एलपीजी सिलेंडर की खपत बढ़ जाती है। क्योंकि अधिकतर घरों में खाना बनाने के साथ-साथ गैस गीजर के लिए भी गैस का प्रयोग होता है। ऐसे में कुछ लोग सोचते हैं कि एक ही घर में पत्नी व पत्नी के नाम से अलग-अलग कनेक्शन लेकर अपनी जरूरत पूरी कर लें।
यह करने से पहले आपको नियम जान लेना चाहिए। क्योंकि यदि पति व पत्नी एक ही घर में एक ही छत के नीचे रहते हैं तो क्या वे अलग-अलग कनेक्शन से एलपीजी सिलेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। यह प्रश्न कई लोगों के मन में आता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा करना नियमानुसार सही है या नहीं।
दरअसल सरकार द्वारा जो सिलेंडर रसोई गैस के लिए दिया जाता है, वह सिर्फ खाना बनाने के लिए ही होता है। हालांकि बहुत सारे लोग इसका कमर्शियल प्रयोग भी करते हैं, लेकिन यह गलत है। इसलिए यह जान लें कि क्या पति - पत्नी अलग-अलग नाम से सिलेंडर ले सकते हैं। यानी दोनों के नाम से अलग-अलग एलपीजी कनेक्शन ले कर सिलेंडर का प्रयोग करना सही होगा या गलत।
इसके लिए नियम यह है कि यदि पति पत्नी एक ही घर में रहते हैं तो वे 2 अलग-अलग सिलेंडर के लिए कनेक्शन नहीं ले सकते। सिलेंडर व्यक्ति के लिए नहीं, परिवार के लिए दिया जाता है। नियम यह है कि एक ही परिवार में जब एक किचन से काम चलता है तो दो अलग-अलग गैस कनेक्शन रखना गलत है। यानी ऐसी स्थिति में पति-पत्नी अलग-अलग गैस कनेक्शन नहीं रख सकते हैं।यह नियमों के विरूध है और ऐसा करने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
एक कनेक्शन पर 2 सिलेंडर का नियम
हालांकि एक ही कनेक्शन पर 2 सिलेंडर लिए जा सकते हैं। जिन परिवारों में सदस्य अधिक हैं और यहां गैस की खपत अधिक तो ऐसे परिवार अपने कनेक्शन पर 2 सिलेंडर ले सकते हैं। यानी जब एक सिलेंडर खत्म हो जाता है तो दूसरे का प्रयोग किया जा सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि एक परिवार में 2 सिलेंडर हो सकते हैं, लेकिन 2 कनेक्शन नहीं।


