Haryana News: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। इसके तहत अब सरकार बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार भत्ता देगी। इसके लिए सरकार ने आवेदन मांगे हैं। अब बेरोजगार आवेदन कर तय प्रक्रिया को अपनाकर बेरोजगारी भत्ते के हकदार हो जाएंगे।
दरअसल हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना चला रही है। इसके तहत अब वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें शिक्षा और योग्यता के आधार पर भत्ता दिया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के पात्र युवा 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह आवेदन युवाओं को हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर करना होगा। यदि कोई युवा 30 नवंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार ने तय किया है 12वीं पास और दो वर्षीय प्रमाणपत्र या डिप्लोमा धारक बेरोजगारों को हर महीने1,200 रुपये भत्ता दिया जाता है। वहीं इससे अधिक शिक्षा वाले स्नातक या उससे अधिक शिक्षित होने के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक युवाओं को हर महीने 2,000 रुपये भत्ता मिलेगा दिया जाएगा।
यह है नियम
दरअसल सरकार से यह भत्ता 21 से 35 वर्ष के युवा ही पा सकते हैं। साथ ही भत्ते के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक है, वे इसके लिए पात्र नहीं है। इसके लिए आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। यह भत्ता ऐसे उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जो 1 नवंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय में लगातार तीन वर्ष का पंजीकरण होगा। पात्रों को आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने होंगे।


