Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इन 12 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी हाईटेक, 100 करोड़ की परियोजना मंजूर

हरियाणा के इन 12 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी हाईटेक, 100 करोड़ की परियोजना मंजूर

Haryana Drinking Water : चवा यानि सेम वाले गांवों में दूषित पेयजल की समस्या से निजात दिलाने और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से पुराने ईंटों से बने जलघरों को तोड़कर उनकी जगह नए आरसीसी (रीनफोर्ड सीमेंट कंक्रीट) जलघर बनाए जाएंगे।

इन जलघरों के निर्माण से न केवल पानी के भंडारण की व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि पेयजल की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। नए जल घर बनने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। परियोजना के तहत छह गांवों में नए जलघर बनाने के लिए करोड़ों रुपये की राशि निर्धारित की गई है, विभाग का लक्ष्य है कि अगले एक साल में सभी प्रस्तावित जलघर बनकर तैयार हो जाएं।

12 गांवों में करोड़ों रुपये से बनेंगे नए जलघर

जिले में मुख्य रूप से गांव तिगड़ाना, मुंढाल खुर्द, सूई, प्रेमनगर, धनाना तृतीय, तालू, सैय, घुसकानी, मिताथल, चांग और कलिंगा आदि गांव ऐसे हैं जहां जमीन का चवा ऊपर आ जाता है। यूं कहें कि इन गांवों में सेम आने से जमीन का पानी आमतौर पर पीने योग्य नहीं होता। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ने ईटों के बनाए गए पुराने जल घर तोड़ कर नए उनकी जगह आरसीसी के नए टैंक बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल भंडारण के लिए मजबूत और बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। पुराने जल घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

गलियों में भी बिछेंगी नई पेयजल लाइनें

कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया जलघर निर्माण के साथ साथ गांवों की गलियों में पेयजल वितरण व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। जिन गांवों में पुरानी पेयजल लाइनें जर्जर हो चुकी हैं या लंबे समय से इस्तेमाल में हैं, वहां उन्हें बदलकर नई लोहे की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसका उद्देश्य जलापूर्ति के दौरान होने वाली लीकेज और दूषित पानी की समस्या को कम करना है। नए जलघर और नई पाइप लाइनें तैयार होने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को एक साथ मजबूत किया जा सकेगा। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

यहां बनेंगे जल घर

तिगड़ाना 11 करोड़ रुपये

मुंढाल खुर्द 14 करोड़ रुपये

सूई 07 करोड़ रुपये

प्रेमनगर 05 करोड़ रुपये

धनाना तृतीय 09 करोड़ रुपये

तालू 20 करोड़ रुपये

इसके अलावा गांव सैय, घुसकानी, मिताथल, चांग और कलिंगा ।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत ने बताया कि चवे यानि सेम वाले गांवों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए पुराने ईंटों के जलघरों की जगह आरसीसी के नए जलघर बनाने की योजना है। नए साल से निर्माण कार्य शुरू करवाने की तैयारी है। विभाग का प्रयास रहेगा कि अगले एक साल के भीतर सभी प्रस्तावित जलघर बनकर तैयार हो जाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन