Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गुरुग्राम, फरीदाबाद में सेंटर आफर एक्सीलेंस, करनाल, पानीपत, पंचकूला में खुलेंगे कौशल केंद्र, 40 उद्योगों से समझौता

गुरुग्राम, फरीदाबाद में सेंटर आफर एक्सीलेंस, करनाल, पानीपत, पंचकूला में खुलेंगे कौशल केंद्र, 40 उद्योगों से समझौता

Haryana News : हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में उद्योगों को विकसित करने के लिए साथ प्रदेश के युवाओं में स्किल पैदा करने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत 2047 के प्लान के तहत काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश की तकनीकी शिक्षा देने वाले संस्थानों व उद्योगों के बीच में समझौता किया गया जा रहा है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक तकनीकी शिक्षा देने वाली 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ 40 उद्योगों के बीच में समझौता किया गया है। जहां पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की डिमांड के हिसाब से विद्यार्थियों को स्किल पैदा किया जाएगा, ताकि उद्योगों को भी उनके काम के लिए प्रशिक्षण देना पड़े और युवाओं को भी बिना किसी भागदौड़ के रोजगार मिल सके।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 71 ट्रेडों को इसमें शामिल किया गया है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा विजन-2047 तैयार किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने और 50 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति में शिक्षित, कुशल और आत्मविश्वासी युवाओं की अहम भूमिका होगी।

इन जिलों में स्थापित होंगे कौशल केंद्र

सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि प्रदेश के युवाओं में स्किल पैदा करने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए जिला के हिसाब से कौशल केंद्र खोले जा रहे है। इसके तहत प्रदेश सरकार अब तक गुरुग्राम और फरीदाबाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। अब सरकार द्वारा करनाल, पानीपत व पंचकूला में तीन जिला कौशल केंद्र खोले जा रहे है।

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पीएम-सेतु योजना के तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति मिली है। कुरुक्षेत्र, कैथल, पिहोवा, पबनावा तथा अंबाला सिटी के छह आईटीआई इससे जुड़ेंगे। जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड इसमें एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में हरियाणा सरकार के साथ कार्य करेगी।

महिलाओं के श्रम बल को बढ़ाने पर फोकस

सीएम नायब सैनी ने कहा कि विकसित भारत की स्थापना तभी हो सकती है, जब प्रदेश की महिलाओं की भागेदारी ज्यादा से ज्यादा हो। इसके लिए हरियाणा विजन-2047 में महिला श्रमबल भागीदारी को 45 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। महात्मा फुले ने जिस बेटी के हाथ में किताब थमाने का कार्य किया था, आज यह कौशल केंद्र उसी बेटी के हाथ में हुनर देकर उसे आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूरवाल पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए 43 उम्मीदवार, मतपत्र की लंबाई 7 फीट पहुंची