PM Setu Scheme : हरियाणा के युवाओं में कौशल पैदा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ाव देने की योजना बनाई है। इसके तहत प्रदेश के पीएम सेतु के अंतर्गत प्रदेश के सात तकनीकी शिक्षा से जुड़े हुए संस्थानों का आधुनीकरण किया और इसेक लिए राज्य सरकार द्वारा 320 करोड़ रुपये का प्लान तैयार किया है।
सीएम नायब सैनी ने घोषणा की है कि पीएम सेतु के अंतर्गत कुरुक्षेत्र, कैथल और अम्बाला जिले की सात आईटीआई को पूरी तरह से आधुनिक बनाया जाएगा ताकि इसमें बदलते हुए जमाने के साथ युवाओं में कौशल का विकास किया जा सके। इन आईटी, इंटरनेशनल मोबिलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा ऑडियो वीडियो एंड ग्राफिक्स जैसे भविष्य के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से दस हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनको जर्मनी, जापान, इटली, फिनलैंड और ओमान जैसे देशों में सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना है।
इन आईटीआई को बनाया जाएगा आधुनिक
सीएम नायब सैनी ने घोषणा की कि पीएम-सेतु योजना के तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई क्लस्टर के लिए 320 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत कुरुक्षेत्र आईटीआई हब के रूप में कार्य करेगा। कुरुक्षेत्र, कैथल, पिहोवा, पबनावा तथा अंबाला सिटी के छह आइटीआइ को अपग्रेड किया जाएगा और बदलते जमाने के अनुसार प्रशक्षिण देने के लिए नए कौशल कोर्स की शुरुआत की जाएगी
ताकि युवा इस शिक्षा को लेकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड इसमें एंकर इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में हरियाणा सरकार के साथ कार्य करेगी। सरकारी के साथ जिंदल इंडस्ट्री के द्वारा युवाओं में कौशल बनाकर उनको रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। हालांकि सरकार का दावा है कि इन आईटीआई में वह कोर्स करवाए जाएंगे, जिनकी देश व विदेश में ज्यादा डिमांड है, ताकि कोर्स को पूरा करते ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।


