Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरपंच, पंच मानदेय में लाखों की अनियमितता, हरियाणा के सहायक को विभाग ने किया चार्टशीट

सरपंच, पंच मानदेय में लाखों की अनियमितता, हरियाणा के सहायक को विभाग ने किया चार्टशीट

Haryana News : हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार व वित्तीय गड़बड़ी को लेकर सख्त है। जहां पर वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ मिलने पर कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। ऐसा ही एक महिला हरियाणा के यमुनागर जिले के प्रतापनगर और छछरौली ब्लाक में 60 लाख 95 हजार 568 रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप में विकास एवं पंचायत विभाग ने प्रतापनगर के सहायक सुखबीर सिंह को चार्जशीट जारी की है। आडिट रिकार्ड में सरपंचों, पंचों और अन्य कर्मचारियों के मानदेय से जुड़ी राशि में गड़बड़ी सामने आई है।

यह कार्रवाई विभाग ने हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम सात के तहत की है। इसके अलावा एक बैंक खाते में 2 लाख 71 हजार 748 रुपये मिलने का भी उल्लेख है। विभाग ने सुखबीर सिंह को आरोपों पर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वह फिलहाल निलंबनाधीन हैं।

बीडीपीओ कार्तिक चौहान का कहना है कि कार्रवाई का तो पता चला है। इस बारे में दस्तावेज देखकर ही बताया जा सकता है। वहीं सहायक सुखबीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। विभाग की ओर से जारी चार्जशीट के अनुसार, प्रतापनगर ब्लाक में सरपंचों और पंचों के मानदेय से संबंधित रिकार्ड के आडिट में 57 लाख 10 हजार 320 रुपये की अनियमितता सामने आई। इसमें सहायक सुखबीर सिंह को प्रथम दृष्टया जिम्मेदार बताया गया है।

वहीं, छछरौली ब्लाक में सरपंचों, पंचों, चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों के मानदेय से जुड़े रिकार्ड की जांच में एक लाख 13 हजार 500 रुपये की अनियमितता का उल्लेख किया गया है। बीडीपीओ छछरौली के पत्र का हवाला देते हुए चार्जशीट में बताया गया है कि इसके अलावा 2 लाख 71 हजार 748 रुपये एक बैंक खाते में पाए गए। यह खाता सुखबीर सिंह के नाम पर बताया गया है। इस तरह छछरौली ब्लाक से जुड़ी कुल राशि 3 लाख 85 हजार 248 रुपये बनती है।

चार्जशीट में विभाग ने सुखबीर सिंह पर ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। इसे सरकारी कर्मचारी के अपेक्षित आचरण के विपरीत बताया गया है। विभाग ने उनसे पूछा है कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं और अपना बचाव प्रस्तुत करना चाहते हैं। उनसे व्यक्तिगत सुनवाई के संबंध में भी जवाब मांगा गया है।

आडिट रिपोर्ट सहित बैंक से जुड़े दस्तावेज किए जाएंगे पेश

विभागीय जांच में प्रतापनगर और छछरौली से संबंधित आडिट रिपोर्ट, भुगतान रिकार्ड और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज पेश किए जाएंगे। इसके लिए तीन गवाहों के नाम भी सूचीबद्ध किए गए हैं। इनमें प्रतापनगर के सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार, प्रतापनगर बीडीपीओ कार्यालय के सहायक बृज मोहन और छछरौली के सहायक बलदेव राज शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राज्य सरकार दे रही युवाओं को करोड़पति व लखपति बनने का मौका, पोर्टल पर होगी प्रतियोगिता, जानें कौन कर सकता है आवेदन