Old Superhit Song: लता मंगेशकर की आवाज में 55 वर्ष पहले बने सदाबहार गाने ‘सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे' की मधुर धुन आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों के कानों में गुजर रही है। हिंदी संगीत जगत की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर की जादुई आवाज में 1971 में आए इस गाने को 5 दशक से अधिक का समय गुजर चुका है। लगभग 55 वर्ष पहले बना यह सदाबहार गाना आज भी सुपरहिट बना हुआ है। इंटरनेट के इस दौर में लोग एकांत में शांति के माहौल में ‘सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे' गाने (evergreen old song) को खूब सुनते हैं। यह गाना धर्मेंद्र और आशा पारेख की जोड़ी पर फिल्माया गया था।
‘सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे' गाने में धर्मेंद्र-आशा की जोड़ी ने 70 के दशक में मचा दी थी धूम
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) पर फिल्माए गए गानों का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। 1971 में रिलीज हुई ‘मेरा गांव मेरा देश' फिल्म के सदाबहार गाने (evergreen Hindi song) ‘सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे' में धर्मेंद्र और आशा पारेख की जोड़ी ने धूम मचा दी थी। 70 के दशक में हिंदी संगीत प्रेमियों द्वारा यह गाना (70's Hindi song) देखकर धर्मेंद्र और आशा पारेख के अभिनय की जमकर सराहना की गई थी। लता मंगेशकर की जादुई आवाज और धर्मेंद्र के साथ आशा पारेख के दमदार अभिनय से सजा यह गाना चार पीढ़ियों से फेवरेट बना हुआ है।
‘सोना ले जा रे, चांदी ले जा रे' गाने में धर्मेंद्र एक साधु का रूप धारण किए हुए हैं। भगवे रंग के कपड़े पहने धर्मेंद्र साधु के भेष में आशा पारेख के साथ शरारत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आशा पारेख (Asha Parekh) इस गाने में साधु के भेष में आए धर्मेंद्र को हाथ जोड़कर वापस जाने की बात कह रही है। इस पुराने हिंदी गाने (old Hindi song) में दोनों की जोड़ी को आज भी लोग देखना खूब पसंद करते हैं। हालांकि, धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन पर फिल्माए गए सैकड़ो ऐसे गाने हैं, जिन्हें लोग आज के दौर में भी खूब सुनते हैं।
1971 में मेरा गांव मेरा देश फिल्म के लिए बनाया गए सदाबहार गाने ‘सोना ले जा रे' के दिल में उतर जाने वाले बोल आनंद बक्शी जी ने लिखे थे। लता मंगेशकर की जादुई आवाज और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी (Lakshmikant Pyarelal) के मधुर संगीत से सजा यह सदाबहार गाना कई वीडियो तक सुना जाएगा।


