
New Postal Services : अब गांव के डाकघर से ही विदेश भेज सकेंगे पार्सल, डाक विभाग ने शुरू की नई सुविधा
अब गांव के डाकखाने से ही विदेश में पर्सल भेजा जा सकेगा। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण शाखा में विदेशी डाक एवं पार्सल सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि डाक विभाग द्वारा लंबे समय से सुविधा को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन अब डाक विभाग का साफ्टवेयर जैसे ही अपग्रेड हुआ तो ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू कर दी है।













