Rorr Evo Electric: आजकल लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक पसंद कर रहे हैं। क्योंकि यह वाहन भविष्य की जरूरतों के अनुसार हैं। ऐसे में इस त्योहारी सीजन में आप भी बाइक लेने की योजना बना रहे हैं तो यह इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। क्योंकि इस बाइक से जहां 180 किलोमीटर की रेंज मिलती है, वहीं यह बाइक अधिकत्म 110 की स्पीड तक चलाई जा सकती है।
Oben की यह Rorr Evo Electric बाइक लोगों को काफी पसंद आ रही है। अन्य इलेक्ट्रिक बाइक के मुकाबले देखा जाए तो इसकी बिक्री कहीं अधिक रही है। इसको लेकर Rorr Evo ने भी बताया है कि सितंबर में इस बाइक को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। क्योंकि यह बाइक रेगुलर प्रयोग में लाई जा सकती है। इसकी परफॉर्मेंस, डिजाइन और रेंज बाइक बेहद खास बना रहे हैं। इस बाइक में स्पोर्ट्स नेकेड बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है उपलब्ध है। इस शानदार बाइक की कीमत 124999 से 139999 रुपये तक रहती है।
शानदार पावर सिस्टम
Rorr Evo Electric बाइक की सबसे बड़ी पहचान इसका शानदार पावर सिस्टम है। इसमें 9kW की IP68 रेटिंग वाली मिड-माउंटेड IPMSM मोटर लगी हुई है। इससे करीब 12bhp की पावर और पहिए पर 250nm का टॉर्क जनरेट होता है। इससे बाइक 110kmph की टॉप-स्पीड तक चल सकती है। साथ ही 0 से 40 kmph तक जाने में इस बाइक को महज 3 सेकंड का समय लगता है। इसके अलावा इसमें सिटी, इको, हैवॉक और AI-आधारित रेंज बूस्टर स्मार्टआईक्यू राइडिंग मोड्स की सुविधा है। इसके अलावा बाइक में रिवर्स मोड की सुविधा भी दी जा रही है।
3.4kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी
Oben Rorr Evo बाइक में आधुनिक MHX तकनीक वाली 3.4kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी ऑफर की जा रही है। इसको एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर 180 किमी की रेंज मिलती है। साथ इस बैटरी को 80 प्रतिशत चार्ज करने में 90 मिनट से कम समय लगता है। हालांकि बैटरी को 100% तक चार्ज होने के लिए 5 घंटे का समय चाहिए।
डुअल डिस्क ब्रेक
बाइक में अन्य सुविधाओं और फीचर्स की बात करें तो सस्पेंशन सेटअप में आगे के हिस्से में टेलीस्कोपिक फोर्क्स मिल रहा है। वहीं पीछे के हिस्से में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक ऑफर किया जा रहा है। बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम काफी एडवांस है। इसमें ब्रेकिंग CBS के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ 270mm के डुअल डिस्क ब्रेक की तकनीक है। वहीं टायर आगे 110/70-17 और पीछे 130/70-17 के ट्यूबलेस रहते हैं।


