Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से खेतों में बिछी धान की फसल, प्रदेश में 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

प्रदेश में रविवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आधी रात के बाद शुरू होकर सुबह तक जींद, सोनीपत सहित हुई औसतन 10 एमएम बारिश और तेज आंधी ने खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

HARYANA WEATHER
हरियाणा के कई जिलों में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में तैयार धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Haryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं ने कई जिलों में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। बै-मौसमी बारिश से एक तरफ जहां खेतों में पककर तैयार खड़ी किसानों की धान की फसल जमीन पर बीछ गई है वहीं मंडियों में भी धान की फसल पानी में भीग गई है। प्रदेश में रविवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आधी रात के बाद शुरू होकर सुबह तक जींद, सोनीपत सहित हुई औसतन 10 एमएम बारिश और तेज आंधी ने खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।

सोनीपत में अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की ढेरियां भी पानी में भीगी

प्रदेश के सोनीपत जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की ढेरियां भी पानी में भीग गई है। किसानों द्वारा बारिश की आशंका को देखते हुए मंडियों में कुछ ढेरियों को तिरपाल से ढका भी गया था, लेकिन कुछ ढेरियों में बरसात का पानी चारों तरफ फैलने से नमी की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है। ऐसे में अब किसानों को धान की भीगी फसल फिर से सुखाकर बेचनी पड़ेगी। सोनीपत के इलाहाबाद जींद जिले में भी किसानों को बरसात की वजह से काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश में मौसम की इस मार से जहां एक ओर उत्पादन घटने की आशंका गहरा गई है, वहीं मंडियों में नमी बढ़ने से खरीद प्रक्रिया भी लगभग ठप हो गई है। जींद जिले की मंडी पहुंचे किसान सुरेश कुमार, रामपाल और सुखबीर बिशनपुरा ने बताया कि बरसात की वजह से अब धान की फसल में 25% से अधिक नमी पाई जा रही है।

सिरसा, हिसार, फतेहाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में आई गिरावट

हरियाणा प्रदेश में मौसम में हुए अचानक बदलाव और बारिश की वजह से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और कैथल सहित विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और सिरसा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पास पहुंच गया है। हालांकि बारिश के बाद आज प्रदेश के कुछ जिलों में धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। मौसम विषय से क्योंकि अनुसार 2 दिन बाद प्रदेश में मौसम फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार से मौसम में बदलाव के चलते एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।