Train Cancelled List: रेलवे विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से दिल्ली जाने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल करने की सूचना जारी की है। दरअसल, शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और एहतियात के तौर पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों सहित कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा - दिल्ली में मेट्रो पूरी तरह बंद नहीं हो सकती
CJI प्रमुख सूर्यकांत ने सरकार के इस फैसले पर फटकार लगाई है। उन्होंने सरकार से कहा कि कुछ चीजों को रोकने के लिए आपको सख्ती बरतनी होगी, लेकिन लेकिन सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी लो एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए जरूरी हो। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि आप मेट्रो को पूरी तरह से बंद नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इस फैसले को वेबसाइट्स और अखबारों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही है। रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों का असर दिल्ली के साथ राजस्थान हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा।
इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
1 - 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
2 - 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
3 -12451 कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
4 -12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
5 -14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी
6 - 20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
7- 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
8- 12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
9- 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
10- 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
11- 12559 बनारस-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस
12- 12581 बनारस -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
13- 15303 कासगंज -नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रे
14- 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
15- 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
16- 12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
17- 12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
18- 15308 सिरसा- तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस
19- 82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस
20- 22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
21- 12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल
22- 12964 उदयपुर सिटी- हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस
23- 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस
24- 14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
25- 12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
26- 14738 तिलक ब्रिज- भिवानी एक्सप्रेस
27- 14737 भिवानी- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
28- 14728 तिलक ब्रिज- श्री गंगानगर एक्सप्रेस