Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली में आज बंद रहेंगे 57 मेट्रो स्टेशन, कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेन भी हुई रद्द, देखिए पूरी रिपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा कारणों की वजह से आज रात 10:00 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

DELHI METRO
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है, जिसके तहत मेट्रो और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा कारणों की वजह से आज रात 10:00 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इसके अलावा कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। जॉइंट सीपी नूपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रात 10:00 बजे से एहतियात के तौर पर राजधानी में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। अगर आप भी आज दिल्ली की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो बता दें कि दिल्ली शहर में मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें हुई रद्द

राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशनों के साथ कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द करने की सूचना जारी की गई है। न्यूज़ एजेंसी IANS के अनुसार आज नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जॉइंट सीपी नूपुरप्रसाद ने कहा कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार विरोध प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले सूचना देनी होती है इसलिए नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज रात 10:00 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है।