Rain Alert Rajasthan: मौसम में चल रहे बदलाव के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में आज फिर बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के 6 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चलेगी। इससे तापमान पर सीधा असर देखने को मिलेगा। रात के समय पारा गिरेगा। हालांकि अभी दिन में गर्मी का दौर जार रहने की उम्मीद है।
हालांकि अक्टूबर महीना शुरू होने के साथ ही सर्दी भी दस्तक देने लगी है। रात के समय तापमान काफी नीचे गिर रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। राजस्थान में बेशक दिन के समय गर्मी का दौर चल रहा है, लेकिन अब रात को तापमान में और भी अधिक गिरावट आएगी।
बीकानेर सहित 6 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में 10 और 11 अक्टूबर कई क्षेत्रों में बारिश होगा। इसका सबसे अधिक असर हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर, झुंझनु और चूरू में देखने को मिलेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हाेने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव होने से राज्य के चूरू और सीकर क्षेत्र में तापमान गिरेगा। इससे 11 अक्टूबर से ठंड बढ़ जाएगी। शेखावटी क्षेत्र के साथ ही जयपुर संभाग में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे जहां मौसम में ठंड होगी, वहीं किसानों को भी काफी राहत मिलेगी। इस समय राजस्थान के अधिकतर क्षेत्र में सरसों की बिजाई का कार्य हो चुका है। ऐसे में बारिश होने से सरसों का जमाव अच्छा होगा।
प्रदेश में 20 डिग्री से नीचे जा सकता है पारा
मौसम विभाग का कहना है हाल में होने वाली बारिश का सीधा सर तापमान पर पड़ेगा। इसके चलते राजस्थान के कई शहरों में रात के समय तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि माउंट आबू के पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान चल रहा है। यहां तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। अब बारिश होने से तापमान और अधिक नीचे जाएगा।
12 अक्टूबर से साफ होगा मौसम
फिलहाल राजस्थान में 2 दिन की बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। 10 और 11 अक्टूबर को बारिश के बाद 12 अक्टूबर से मौसम साफ रहेगा। बेशक इसके बाद फिर से 13 और 14 अक्टूबर कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। इस दौरान कोटा, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर जैसे क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।


