Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेहा बोरा हुई गिरफ्तार, CJP ने जंतर मंतर पर आंदोलन को लेकर लिया यह बड़ा फैसला

CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कल फिर जंतर-मंतर मार्च निकालने की बात कही है। बता दें कि आज कड़ी सुरक्षा के चलते दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी और दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर मंतर तक नहीं पहुंचने दिया।

CJP PROTEST LIVE
दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी और आगामी विरोध प्रदर्शनों की जानकारी।

Delhi news: दिल्ली में प्रमुख चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईसा नेता नेहा बोरा और योगेंद्र यादव सहित कई बड़े नेताओं को प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रख्यात एडवोकेट प्रशांत भूषण को भी पुलिस ने ही रास्ते में ले लिया है। उधर CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने कल फिर जंतर-मंतर मार्च निकालने की बात कही है। बता दें कि आज कड़ी सुरक्षा के चलते दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी और दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर मंतर तक नहीं पहुंचने दिया।

प्रमुख चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक CJP जारी रखेगी प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रमुख चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा तक दिल्ली में प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। CJP द्वारा कल फिर से जंतर मंतर मार्च निकालने की तैयारी भी की जा रही है। वहीं दिल्ली में सरकार द्वारा मेट्रो बंद किए जाने के मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ताजा जानकारी के अनुसार प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार किए गए महिलाओं और बुजुर्गों को दिल्ली पुलिस अब रहा कर रही है। बता दें कि पुलिस द्वारा आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस में रिहा कर दिया है। प्रोटेस्ट में पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार डरी हुई है। आज दिन में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की जड़प के कई वीडियो भी सामने आए हैं।