Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हाई स्पीड कनेक्टिविटी के लिए 6 लेन एक्सप्रेसवे का सर्वे हुआ शुरू, 2 घंटे में तय होगा भोपाल और इंदौर के बीच का सफर

सरकार द्वारा मंजूर किए गए भोपाल और इंदौर के बीच हाई स्पीड सिक्स लाइन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से इंदौर और भोपाल के बीच सफर तो आसान होगा ही, साथ ही यह एक्सप्रेसवे देवास और सीहोर जिले की कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगा। जानकारी के अनुसार यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस पर भोपाल से शुरू होकर सीहोर जिले के इछावर होते हुए आष्टा विधानसभा के राष्ट्रीय देवास जिले के चापड़ा और हाटपिपलिया गांव होते हुए डबल चौकी के रास्ते इंदौर पहुंचेगा।

NEW EXPRESSWAY MP
भोपाल और इंदौर के बीच प्रस्तावित 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

New Greenfield Expressway MP: सरकार ने एमपी में नए हाई स्पीड कनेक्टिविटी 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल और इंदौर शहर के बीच किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच सफर तो आसान करेगा ही करेगा साथ ही साथ समय की भी बचत करेगा। जानकारी के अनुसार भोपाल और इंदौर के बीच नए एलाइनमेंट पर बनने जा रहे नए 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का सर्वे शुरू हो चुका है। आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु आष्टा विधानसभा में सर्वे का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि आष्टा विधानसभा में सिद्धिगंज और खाचरोद सहित सात गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। आष्टा वन विभाग के रेंजर नवनीत झा ने बताया कि प्रस्तावित हाई स्पीड 6 लेन एक्सप्रेसवे आष्टा विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 9 किमी वन भूमि से होकर भी गुजरेगा।

देवास और सीहोर जिले की कनेक्टिविटी भी होगी मजबूत

सरकार द्वारा मंजूर किए गए भोपाल और इंदौर के बीच हाई स्पीड सिक्स लाइन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से इंदौर और भोपाल के बीच सफर तो आसान होगा ही, साथ ही यह एक्सप्रेसवे देवास और सीहोर जिले की कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगा। जानकारी के अनुसार यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस पर भोपाल से शुरू होकर सीहोर जिले के इछावर होते हुए आष्टा विधानसभा के राष्ट्रीय देवास जिले के चापड़ा और हाटपिपलिया गांव होते हुए डबल चौकी के रास्ते इंदौर पहुंचेगा। इस हाइवे से देवास और सीहोर जिले की दो बड़े शहरों इंदौर और भोपाल के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे दोनों जिलों में औद्योगिक विकास के नए दरवाजे खोलने का भी काम करेगा।

160 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर खर्च होंगे 4000 करोड़ रुपए

इंदौर से शुरू होकर देवास और सीहोर जिले के रास्ते भोपाल तक बनने जा रहे 160 किलोमीटर लंबे हाई स्पीड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सरकार लगभग 4000 करोड रुपए की राशि खर्च करेगी। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से मध्य प्रदेश राज्य के कई जिलों में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। इस एक्सप्रेसवे को सरकार पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड योजना के तहत बनाने की तैयारी कर रही है। यह हाईवे मध्य प्रदेश राज्य के दो प्रमुख औद्योगिक केंद्र मंडीदीप और पीथमपुर के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम भी करेगा। बता दें कि अभी भोपाल से इंदौर के बीच सड़क के रास्ते सफर तय करने में तीन से 3:30 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस हाइवे का निर्माणकार्य पूर्ण होने के बाद यह समय घटकर 2 घंटे के आसपास रह जाएगा।