Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

PM e-Bus : राजस्थान के इस शहर में पीएम ई बस का सफर हुआ सस्ता, 6 किमी तक किराया घटा, धनतेरस पर 8 नए रूट शुरू

PM e-Bus : राजस्थान के इस शहर में पीएम ई बस का सफर हुआ सस्ता, 6 किमी तक किराया घटा, धनतेरस पर 8 नए रूट शुरू

राजस्थान में पीएम ई बस सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस बस में यात्रियों को प्रोत्साहित करन के लिए शुरुआत में किराये में कटौती की गई है। इसी कड़ी में अजमेर में चलाई गई पीएम ई बस के किराय को कम रखा गया है। नगर निगम ने किराये में कटौती का फैसला किया है। अब शून्य से 3 किमी तक के सफर के लिए 15 रुपए के बजाय 10 रुपए और तीन से 6 किमी के लिए 20 रुपए के बजाय 15 रुपाए देने होंगे। किराए में कमी के साथ ही निगम ने बस सेवा का दायरा बढ़ाने की तैयारी भी तेज कर दी है।

निगम की बोर्ड बैठक में शुरुआती छह किलोमीटर की यात्रा के किराए में पांच रुपए तक की कमी करने पर मुहर लगा दी गई। पीएम ई-बस सेवा में किराया अधिक होने से यात्रियों का रुझान अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रहा था। खासकर कम दूरी तय करने वाले शहरी-ग्रामीण यात्रियों के लिए निजी साधनों के मुकाबले किराया आकर्षक नहीं बन पा रहा था। नगर निगम बोर्ड ने भी बैठक में शुरुआती दो स्लैब का किराया घटाने का निर्णय किया है। ताकि आमजन को राहत के साथ पीएम ई बस सेवा में यात्रीभार बढ़ाया जा सके।

13 बसों से बढ़ेगा संचालन का दायरा

नगर निगम को अब तक 22 पीएम ई बसे मिल चुकी है। इनमें से पांच रूट पर बसों का संचालन किया जा रहा है। धनतेरस पर आठ नए रूट शुरू करने की तैयारी है। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी ई-बस सेवा की पहुंच बढ़ेगी। प्रस्तावित रूट में वरुण सागर-नरवर, माखुपुरा-नरवर, अजमेर-पीसांगन, अजमेर-बोराड़ व अजमेर-अरांई सहित अन्य मार्ग शामिल हैं।

60 रुपए प्रति किमी खर्च, 25 रुपए तक मिल रहा यात्रीभार

नगर निगम आयुक्त गौरव बुढानिया के अनुसार पीएम ई-बस सेवा के संचालन पर फिलहाल करीब 60 रुपए प्रति किमी खर्च आ रहा है। इसमें केन्द्र सरकार की ओर से 20 रुपए की रियायत मिल रही है। शेष 40 रुपए के मुकाबले निगम को बसों के संचालन से करीब 25 रुपए तक यात्रीभार मिल रहा है। नए रूट शुरू होने और सिटी सेवा का विस्तार होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अजमेर के नगर आयुक्त गौरव बुढानिया ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा में यात्रियों का रुझान बढ़ाने व किफायती सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरुआती 6 किलोमीटर के किराए में कमी की है। लग्जरी सफर के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश है। पांच रूट पर संचालन हो रहा है। धनतेरस पर 8 नए रूट शुरू करने की तैयारी है। सेवा विस्तार होगा, शेड्यूल व्यवस्थित होगा, आमजन को आवागमन में अधिक सुविधा मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतना ME और इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सीएम ने 3 महीने आधी सैलरी देने के दिए आदेश