Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए बदला नियम, जानें क्या होगा फायदा

यूपी रोडवेज की बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए बदला नियम, जानें क्या होगा फायदा
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बुजुर्ग महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए टिकट प्रणाली में बदलाव किया है, जिससे अब उन्हें शून्य मूल्य का टिकट प्राप्त होगा।

UP Roadways News: उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा का लाभ 26 अगस्त से शुरू हो चुका है, लेकिन इसमें आ रही एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी को भी सरकार ने ठीक कर दिया है। इसके तहत फ्री बस यात्रा करने वाली बुजुर्ग महिलाओं को भी टिकट मिलेगा। हालांकि इस टिकट के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह टिकट जीरो रुपये की कीमत का रहेगा।

दरअसल राज्य परिवहन निगम की साधारण बसों बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह सुविधा दी गई थी। यह सुविधा शुरू तो हो गई थी, लेकिन परिचालकों के पास इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन से टिकट जारी नहीं किया जा सकता था। ऐसे में यात्रा करने वाली महिलाओं के पास कोई प्रमाण नहीं था कि वे बस में यात्रा कर रही हैं। साथ ही किसी हादसे की स्थिति में इसके लिए कोई क्लेम की संभावना नहीं रहती है। ऐसे में अब बस में फ्री यात्रियों को भी परिचालक शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा।

मशीनों में फीडिंग का कार्य जारी

इसको लेकर निगम अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीनों में यह नई जानकारी फीड की जा रही है।

इसके बाद 60 साल से अधिक उम्र वाली बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बस में टिकट तो मिलेगा, लेकिन इसके बदले पैसे नहीं देने होंगे। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र का साक्ष्य देना होगा। इसके लिए आधार कार्ड साथ रखना होगा। क्योंकि आधार कार्ड को स्कैन करके ही परिचालक बुजुर्ग महिला के लिए टिकट जारी करेगा।