UP News: उत्तर प्रदेश के पंचायत सहायकों को दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। पहले पंचायत सहायकों को हर महीने ₹6000 मिलता था लेकिन अब मानदेय में 3000 की बढ़ोतरी हो गई है अब पंचायत सहायकों को हर महीने ₹9000 दिए जाएगा।
सामने जानकारी के अनुसार मानदेय मे बढ़ोतरी का फैसला काफी पहले लिया गया था लेकिन अब इस फैसले को पंचायत स्तर पर लागू किया जाएगा। 6000 की जगह अब पंचायत सहायको को ₹9000 हर महीने मिलेंगे।
प्रधान और पंचायत सचिवों को जारी हुआ निर्देश
पंचायती राज विभाग के द्वारा बड़े हुए मानदेय को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत के प्रधान और प्रधान सचिव को पत्र जारी कर दिया गया है। पंचायत सहायकों को बढ़ी हुई दर से मानदेय देने का निर्देश दिया गया है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायकों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी।
आपको बता दे उत्तर प्रदेश में साल 2021 में ग्राम सचिवालय को सक्रिय बनाने और गांव के लोगों को डिजिटल सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत सहायको को नियुक्त किया गया। पंचायत सहायक ऑनलाइन आवेदन परिवार रजिस्टर और अन्य अभिलेख से जुड़े काम में सहायता करते हैं। इनके द्वारा ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। सरकार के फैसले से पंचायत सहायकों को काफी फायदा होगा।

