Navratri Special Buses: नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी के दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आपको अगर विंध्याचल जाना है तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र में बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। इस रोड पर 86 बेसन का संचालन किया जाएगा। वही 65 अतिरिक्त बस चलाने का फैसला भी लिया गया है। 11 से 21 अक्टूबर तक स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
आपको बता दे की वाराणसी परिक्षेत्र में सामान्य दिनों में 21 बसों का संचालन किया जाता है। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या को 86 करने का फैसला लिया गया था कि बनारसी और आसपास के जिलों के लोग आसानी से माता विंध्यवासिनी का दर्शन कर सके। अतिरिक्त बसों का संचालन यात्रियों की संख्या को देखते हुए भी किया जाएगा।
8 डिपो से होगा स्पेशल बसों का संचालन
परिवहन निगम के द्वारा अलग-अलग डिपो से अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। जौनपुर से 20 बस, केंट और काशी से 10 10 बस, चंदौली से 8 गाजीपुर से दो सोनभद्र से 10 और विंध्यनगर से पांच एक्स्ट्रा क्वेश्चन का संचालन किया जाएगा। ग्रामीण राटो से भी 12 बस चलाई जाएगी।
परिवहन विभाग के द्वारा श्रद्धालुओं के सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 87260 5897 जारी किया गया ह। यात्री इस नंबर पर कॉल करके बस सेवा और संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इससे श्रद्धालुओं की परेशानियां भी नहीं होगी।


